गर्भवती होने पर मेरा पेट कहां होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 09:57

जब महिला पहली बार मां बनती हो तो उसके मन में अक्सर ये सवाल होता है कि उसके गर्भावस्था के लक्षण कब से दिखना शुरू होंगे. खासतौर पर बढ़ा हुआ पेट बच्चे के मूवमेंट वगैरह. हालांकि इस मामले में विशेषज्ञों का मानना है पेट दिखने का कोई तय महीना नहीं होता है. ये पूरी तरह गर्भवती महिला के शरीर की बनावट के ऊपर निर्भर करता है.

कुछ गर्भवती महिलाओं का पेट पहले तीन महीने में ही दिखने लगता है, तो कुछ का दूसरी तिमाही में दिखना शुरू होता है. कई बार महिला को इस बीच पेट फूलने की भी शिकायत होने लगती है, जिस कारण पेट बाहर की ओर उभरने लगता है. हालांकि सामान्यतः देखा जाता है कि पहली बार मां बन रही महिलाओं में का पेट 12 से 16 हफ्ते के बीच नजर आने लगता है. वहीं दूसरी बार मां बन रही महिलाओं का पेट इससे जल्दी भी दिख सकता है. लेकिन अगर गर्भ देर से दिखता है, तो भी फिक्र नहीं करना चाहिए क्योंकि ये गर्भाश्य की पोजीशन पर भी निर्भर करता है.

वहीं अगर मूवमेंट की बात करें तो ज्यादातर दूसरी तिमाही में बच्चे की हलचल का पता चलता है. समय के साथ ये हलचल तेज हो जाती है. 22वें सप्ताह की गर्भावस्था में शिशु गर्भ में पहुंच रही रोशनी की तरफ प्रतिक्रिया देने लगता है और 23वें सप्ताह के करीब वो बाहर की आवाजें और शोर सुनने लगता है. इसके हिसाब से हिलता-डुलता भी है. लेकिन गर्भावस्था के बिल्कुल अंतिम चरण आने पर ये हलचल छोटी हो जाती है, क्योंकि तब बच्चे को ज्यादा जगह नहीं मिलती.
गर्भावस्था का पता चलने के बाद न करें ये गलतियां

1- हर कोई गर्भावस्था के पीरियड को एंजॉय करना चाहता है, इसे यादगार बनाना चाहता है. इसके लिए तमाम सेलिब्रेशंस, एक्टिविटीज वगैरह भी लोग करते हैं. अगर आप भी गर्भवती हैं तो एंजॉयमेंट के चक्कर में ऐसे एडवेंचर्स मत कीजिएगा जिनका खामियाजा भुगतना पड़ जाए. प्रेगनेंसी के दौरान इस तरह के गेम और एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए.

2- अम्यूज्मेंट पार्क के झूले, पानी की स्लाइड्स या फिर दूसरे बड़े झूले गर्भवती महिलाओं के लिए ठीक नहीं. इस दौरान इस तरह की एक्टिविटी से पूरी तरह बचें.

3- साइकिल चलाना भी गर्भावस्था में असुरक्षित माना जाता है. दूसरी तिमाही के बाद शरीर का गुरुत्वाकर्षण केंद्र बदल जाता है.इस कारण संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है.

4- कई खेल जैसे फुटबॉल, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल और हॉकी वगैरह खेलने की भूल न करें. डाइविंग और घुड़सवारी से भी बचें.

5- तेज दौड़ लगाना भी गर्भवती के लिए ठीक नहीं माना जाता. हालांकि धीरे-धीरे सैर करने के अच्छे नतीजे सामने आते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info